प्रवर्धन संरचनाएँ

Horticulture Guruji

प्रवर्धन संरचनाएँ

उद्यानिकी के मूलतत्व

बहुत सी संरचनाएँ नर्सरी में उपयोगी होती है जिनका उपयोग पौधों की कलमों, बीजों आदि को उचित वातावरणीय दशाएं प्रदान कर प्रवर्धन में सहायता देना है जिस से अंकुरण जल्दी हो और पौध स्वस्थ रहे।

ये संरचनाएँ निम्न प्रकार से है-

Watch Lecture Video

  1. ग्रीन हाउस (Green House)

इस प्रकार की संरचनाओं को प्लास्टिक, पॉलीथिन अथवा फ़ाइबर ग्लास से ढका जाता है जो की तापमान को नियंत्रित कर सकता है ऐसी संरचनाएँ में बीजों, तथा कलमों के लिए पर्याप्त ताप मिलता है। ग्लास मंहगा होने से इस का उपयोग कम किया जाता है परन्तु ग्लास टिकाऊ होने से ग्रीन हाउस लंबे समय तक चलते है। जबकि प्लास्टिक शीट सस्ती होने के कारण अधिक प्रचलित है। इस सरंचना का ढांचा धातु अथवा लकड़ी से बनाया जाता है। जिसे ग्लास अथवा पॉलिथीन से कवर किया जाता है। इसमें तापमान को नियंत्रित करने तथा वायु-संचार को बनाए रखने की व्यवस्था होती है इसमें तापमान को कम करने के लिए फैन (fan) और पेड (pad), छत पर नेट, फॉग्गर (Fogger)आदि लगाए जाते है। परन्तु कुछ सस्ते ग्रीन हाउस में चारों और पॉलिथीन शीट के अंदर कुछ ऊंचाई तक नेट भी लगाया जाता है जिसमें से पॉलिथीन शीट को आवश्यकता अनुसार फोल्ड होने वाला बनाया जाता है जब अंदर का तापमान अधिक हो तब पॉलिथीन शीट को ऊपर की और फोल्ड कर दिया जाता है और बाहर की ताजी और ठंडी हवा अंदर आ जाती है जिस के अंदर का तापमान कम हो जाता है। इन ग्रीन हाउस की बनावट और आकार क्षेत्रों की वातावरणीय परिस्थितियों पर निर्भर करता है। ग्रीन हाउस निम्न प्रकार के होते है

ग्रीन हाउस
ग्रीन हाउस
छाया घर
छाया घर

2. छाया घर (Shed House/ Lathhouse)

इस प्रकार की सरंचना का निर्माण नर्सरी के नाजुक पौधों, गमलों तथा कुछ अलकृत पौधों जिन्हें छाया में रखे जाने की आवश्यकता होती है के लिए बनाया जाता है। इस प्रकार की सरंचना का ढांचा लकड़ी अथवा GI पाइपों से बनाया जाता है। जिसे ऍग्रो नेट से कवर कर दिया जाता है। ये ऍग्रो नेट बाजार में दो- तीन रंगों में और अलग अलग घनत्व के मिल जाते है ज्यादातर 50% से अधिक घनत्व के नेट का उपयोग किया जाता है ये ऍग्रो नेट woven plastic के बने होने के कारण हल्के होते है जो पौधों को पर्याप्त छाया प्रदान करते है जिस से इनके अंदर नमीं बनी रहती है।

3. गर्म क्यारी  

गर्म क्यारी/ हॉट बेड को लकड़ी से बनाया जाता है।इसे बनाने के लिए जल्दी न गलने वाली लाल लकड़ी का उपयोग किया जाता है, लकड़ी का एक फ्रेम बनाया जाता है जिसे तारों से बुनकर जाल बना लिया जाता है। इस सरंचना का आकार 0.9 X 1.8 वर्ग मीटर रखा जाता है गर्म क्यारी पौधों को उनकी प्रारम्भिक अवस्था में और कलमों में जड़ें निकलने में सहायक होती है। गर्म क्यारी में मिट्टी अथवा किसी भी rooting media को नीचे से गर्मी दी जाती है गर्मी पैदा करने के लिए गर्म तारों (heating cable), गर्म पानी, जल वाष्प पाइप, गर्म हवा की पाइप आदि का उपयोग किया जाता है प्लास्टिक से कवर गर्म तारें अच्छा परिणाम देती है इसमें तापमान को स्वतं नियंत्रित करने के लिए थर्मोस्टेट (thermostate) का उपयोग किया जाता है। इस सरंचना में गर्म तारों के ऊपर 10-15 सेमी मोटी मिट्टी की परत डाली जाती है। जिन क्षेत्रों में पूरे वर्ष तापमान कम रहता है उन क्षेत्रों में गर्म क्यारी का अधिक उपयोग किया जाता है। गर्म क्यारी में पानी देने की व्यवस्था होनी चाहिए। तथा इसका खुला हुआ भाग दक्षिण पूर्व दिशा में होना हितकारी होता है। और गर्म क्यारी का निर्माण ऑफिस के पास होना चाहिए। कई बार छोटी नर्सरी में गर्म क्यारी में गर्मी पैदा करने के लिए ताजा गोबर का भी उपयोग किया जाता है।

गर्म क्यारी
गर्म क्यारी
गर्म क्यारी
गर्म क्यारी
Cold Frame
Cold Frame
Cold Frame
Cold Frame

4. कोल्ड फ्रेम (Cold Frame)

कोल्ड फ्रेम हॉट बेड जैसी ही सरंचना होती है जिस का उपयोग तेज बारिश, सर्दी तथा तेज हवाओं से पौधों को बचाने के लिए किया जाता है ऐसे फ्रेम हल्की धातु अथवा लकड़ी के बनाए जाते है। तथा ढकने के लिए ढक्कन के रूप में पॉलिथीन शीट अथवा ग्लास का उपयोग किया जाता है। जिस से पौधों के लिए अधिक आद्रता तथा तापमान को संग्रहीत किया जा सके। तापमान अधिक होने पर इनके ढक्कनों को खोल दिया जाता है जिस से अंदर का तापमान कम हो जाता है। कोल्ड फ्रेम दो प्रकार के होते है:-

  1. अस्थाई (Temporary):- ऐसे फ्रेम लकड़ी से बनाए जाते है जिन का उपयोग एक मौसम में ही किया जाता है। तथा इनके ढक्कन पॉलिथीन शीट से बनाए जाते है
  2. स्थाई (Permanent):- फ्रेम का निर्माण धातु और कंक्रीट ब्लॉक से किया जाता है तथा ढक्कन के रूप में ग्लास का उपयोग किया जाता है ऐसे फ्रेम लंबे समय तक उपयोग किया जा सकता है।

फ्रेम का आकार 2 X 1 मीटर होता है। इस फ्रेम को एक ओर से 10-15 सेमी नीचा रखा जाता है जिससे सूर्य की किरणे सीधी पड़ सकें।

All Types of Horticultural Crops